होंडा इंडिया ने अपनी नई फ्लैगशिप क्रॉसओवर SUV होंडा ZR-V भारत में लॉन्च कर दी है। यह भारत में होंडा के पोर्टफोलियो की सबसे प्रीमियम और महंगी SUV है। इसे जापान से सीधे कंपलीट्ली बिल्ट यूनिट (यानी पूरी तरह से बनी बनाई) के रूप में इंपोर्ट किया जाएगा। प्रीमियम SUV की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन और 22.8kmpl का शानदार माइलेज है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला स्कोडा कोडियाक, वॉक्सवैगन टाइरॉन और टिगुआन जैसी प्रीमियम गाड़ियों से होगा। एक्स-शोरूम कीमत ₹48 लाख होंडा ZR-V को भारत में सिर्फ एक वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹48 लाख है। कार की बुकिंग शुरू कर दी गई है। जापान से इंपोर्ट होने के कारण इसकी लिमिटेड यूनिट ही अवेलेबल होगी। एक्सटीरियर: स्लीक LED लाइट्स और 18-इंच अलॉय व्हील्स होंडा ने अपनी पारंपरिक SUV डिजाइन के मुकाबले ZR-V को एक एडवांस और स्पॉटी क्रॉसओवर लुक दिया है। इंटीरियर: ऑल-ब्लैक थीम, लेदरेट सीट्स और प्रीमियम कंट्रोल कार के केबिन को काफी प्रीमियम और ड्राइवर-फ्रेंडली बनाया गया है। कम्फर्ट फीचर्स: 12-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले होंडा ZR-V में कई हाई-टेक और कम्फर्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 9-इंच का फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले का सपोर्ट शामिल है। इसके अलावा, 12-स्पीकर वाला बोस प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट (मेमोरी फंक्शन के साथ), 4-वे पावर पैसेंजर सीट, वायरलेस चार्जर, जेस्चर कंट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक टेलगेट और एम्बिएंट लाइटिंग। हालांकि, लग्जरी कार में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड (कूल/हीटेड) और मसाज सीट्स जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं। परफॉर्मेंस और माइलेज: 184hp पावर और 22.8kmpl का माइलेज इस सेगमेंट में होंडा ZR-V इकलौती SUV है जो स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड तकनीक के साथ आती है: सेफ्टी फीचर्स: 8 एयरबैग्स और लेवल-2 ADAS सेफ्टी तकनीक सुरक्षा के मामले में इस कार में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें होंडा सेसिंग यानी लेवल-2 ADAS तकनीक मिलती है। इसके अलावा, 8 एयरबैग्स, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल-स्टार्ट व हिल-डिसेंट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट्स दिए गए हैं।