एसपी जेष्ठा मैत्रयी ने आज अपने ऑफिस में होटैलियर्स एवं होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एसोसिएशन ने एसपी के साथ रणथंभौर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सहित कई गंभीर समस्याओं पर चर्चा की। डीजे, जाम और आतिशबाजी बड़ी परेशानी बैठक के दौरान होटैलियर्स ने वन्यजीवों के लिए संरक्षित शांत क्षेत्र में शोर शराबे का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। एसोसिएशन ने कहा कि रणथंभौर रोड स्थित मैरिज गार्डनों में देर रात तक डीजे बजाने, एफसीआई गोदाम के पास आये दिन जाम की स्थिति, देर रात तक आतिशबाजी और ध्वनि प्रदूषण सहित भिखारियों के जमघट से पर्यटकों को राहत दिलाने की तत्काल जरूरत है। पर्यटन थाना खुले तो टूरिस्ट्स को मिले राहत एसपी जेष्ठा मैत्रयी के सामने एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लंबे समय से चली आ रही पर्यटन थाने की मांग फिर दोहराई। एसोसिएशन का कहना है कि इतना बड़ा टूरिस्ट स्पॉट होने के बावजूद यहां पर्यटकों की सुरक्षा हाशिए पर है। रणथंभौर रोड पर पर्यटक थाना खुलने से पर्यटकों सहित एसोसिएशन भी राहत की सांस लेगा। होटैलियर्स ने पर्यटकों के लिए एक स्पेशल हेल्प लाइन नंबर भी जारी करने को कहा। इन समस्याओं से जूझ रहा स्थानीय पर्यटन टूरिस्ट्स के लिए सुरक्षित माहौल जरूरी एसोसिएशन ने एसपी मैत्रयी से कहा कि रणथंभौर में सुरक्षा और सुविधा के बिना पयर्टक सफारी के लिए आ रहे हैं। पर्यटकों को सफारी के लिए अलसुबह रणथंभौर जाना होता है। ऐसे में रणथंभौर रोड पर अवैध बजरी से लदे ओवरलोड वाहनों की तेज गति से हमेशा उन्हें खतरा बना रहता है। एसपी ने होटैलियर्स की मांगों व समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने रणथंभौर रोड पर रात्रि गश्त बढ़ाने एंवं अवैध बजरी व ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। होटलियर्स कि अन्य सभी मांगो पर नियमानुसार उचित कदम उठाने का आश्वासन भी दिया। एसोसिएशन ने जिले की नव नियुक्त एसपी को गुलदस्ता भेंट किया।