दौसा | भारत विकास परिषद शाखा दौसा और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों में महिला स्वास्थ्य जागरूकता प्रकल्प के तहत सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी वैक्सीन को लेकर विशेष अभियान शुरू किया। आईटी सेल प्रभारी गिरिराज गुप्ता पापड़दा ने बताया कि अभियान के तहत प्रियदर्शनी विद्या मंदिर, सैंथल मोड़ में छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव, स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता, और समय पर टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई। स्कूल में बालिकाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। समय पर एचपीवी वैक्सीन लगवाने का संदेश दिया गया। चिकित्सा विभाग के कुलदीप शर्मा ने बताया कि वैक्सीन निशुल्क है। रजनीश शर्मा ने बताया कि वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में प्रभावी है।