त्योहारी सीजन में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हुबली–खातीपुरा–हुबली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर भी रुकेगी। इससे राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। छह-छह फेरे लगाएगी ट्रेन रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 07371 हुबली–खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 31 अक्टूबर से 5 दिसंबर 2026 तक कुल छह फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार रात 11:50 बजे हुबली से रवाना होकर सोमवार दोपहर 2:40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07372 खातीपुरा–हुबली स्पेशल ट्रेन 2 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक कुल छह फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार रात 8:45 बजे खातीपुरा से रवाना होकर बुधवार सुबह 9:30 बजे हुबली पहुंचेगी। कई प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी यह स्पेशल ट्रेन कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होकर गुजरेगी। मार्ग में गदग, बदामी, बागलकोट, विजयापुरा, सोलापुर, पुणे, लोनावला, कल्याण, वापी, वलसाड, उधना, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। 20 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन रेलवे के अनुसार, ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें 3 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 5 थर्ड एसी, 4 स्लीपर, 4 जनरल कोच और 2 पावरकार शामिल हैं। अलग-अलग श्रेणियों के कोच होने से यात्रियों को अपनी जरूरत के अनुसार यात्रा का विकल्प मिलेगा।