IAS चिन्मयी गोपाल ने सोमवार को बाड़मेर जिला कलेक्टर का पदभार संभाल लिया। इससे पहले गोपाल ने कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व रिकॉर्ड विभाग का निरीक्षण किया। तब उन्होंने छत कमजोर होने की बात भी कही। कलेक्टर ने कहा- सभी पीएमओ, पीएचईडी, सीएमएचओ की मीटिंग बुलाई है। उनसे बात करेंगे। गर्मी से रिलेटेड जो समस्याएं आ रही है। आने वाले दिनों में नगर पालिका, नगर परिषद सभी के कामों को देखा जाएगा। उस हिसाब से चीजों को टेक ऑफ करेंगे। मेरी हमेशा प्राथमिकता रहती है कि ग्राउंड लेवल पर लोगों की समस्याएं आ रही है उनको चिन्हित करके उनका समाधान कर सकें। अभी मैंने प्राइमरी राउंड लिया है। रिकॉर्ड रूम की बिल्डिंग में काम की जरूरत लग रही है। उसको भी ठीक करवाया जाएगा। बाकी कलेक्ट्रेट की बिल्डिंग ठीक है। पश्चिम बंगाल में ऑब्जर्वर दरअसल, आईएएस चिन्मयी गोपाल ने पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव में ऑर्ब्जवर होने के कारण बाड़मेर कलेक्टर का पदभार ग्रहण नहीं किया। पश्चिम बंगाल चुनाव होने के बाद आईएएस चिन्मयी गोपाल रविवार को बाड़मेर पहुंची। सोमवार को जॉइन करने से पहले कलेक्ट्रेट में राजस्व रिकॉर्ड समेत अन्य विभागों का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के दौरान सीईओ रवि कुमार, एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत, समेत उपखंड अधिकारी मौजूद रहे।