जिला परिषद सदस्य पद के लिए शुक्रवार को नामांकनके आखिरी दिन दोनों पार्टियों सहित अन्य कई प्रत्याशियोंने पर्चे दाखिल किए। चार दिन तक चली नामांकनप्रक्रिया में अब तक कुल 172 नामांकन दाखिल हुए हैं।इनमें भाजपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशी भीशामिल हैं। इनकी पूरी सूची देर शाम तक जारी नहीं हुई।वहीं आरएलपी के 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किएहैं। वहीं निर्दलीय भी बड़ी संख्या में मैदान में हैं। नामांकनमें सिंबल सूची के अलावा अन्य नामांकन अपने आप हीखारिज हो जाएंगे। इधर, शुक्रवार को भाजपा औरकांग्रेस ने जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्याशियों कीसूची जारी कर दी। दोनों दलों ने अपने राजनीतिकअनुभव और संगठन में जिम्मेदारी निभा चुके चेहरों कोमैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से भाजपाजिलाध्यक्ष जसवंत राजपुरोहित और मुकेश खंडेलवालने सिंबल जमा कराए, जबकि कांग्रेस की ओर से जिलाप्रभारी सुमन यादव और समन्वयक हिमपाल सिंह देवलने प्रत्याशियों के सिंबल जमा कराए। भाजपा के दानाराम काफिले के साथ नामांकन करने पहुंचे। कांग्रेस के सिंबल जमा कराते हुए पार्टी के लोग व अन्य। भाजपा की सूची में वार्ड 13 से दानारामचौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है।दानाराम वर्ष 2018 के विधानसभाचुनाव में विधायक प्रत्याशी रह चुके हैं।पिछले विधानसभा चुनाव में भी उन्होंनेटिकट मांगा था, लेकिन टिकट नहींमिलने पर पार्टी से बगावत कर निर्दलीयप्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहेजीवाराम चौधरी का साथ दिया था। अबजिला परिषद चुनाव में उनकी दावेदारीके साथ जिला प्रमुख पद को लेकर भीराजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं,कांग्रेस ने महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षसंतोष कंवर को वार्ड 35 से प्रत्याशीबनाया है। संतोष कंवर पूर्व में आहोरकी प्रधान रह चुकी हैं। जिला परिषदचुनाव में दोनों दलों के इन चेहरों कीएंट्री के बाद जिला प्रमुख पद को लेकरभी दावेदारियों पर नजरें रहेंगी। इनकेअलावा दोनों दलों की सूची में कई ऐसेनाम भी हैं, जो पूर्व में सरपंच, जिलापरिषद व पंचायत समिति सदस्य रहचुके हैं। कई ऐसे भी हैं, जो पार्टियों केपदाधिकारी भी हैं। नामांकन वापसी19 अक्टूबर कोदोपहर 3 बजे तकजिला परिषद सदस्योंऔर द्वितीय चरण मेंहोने वाले पंचायतसमिति सदस्यों केचुनाव के लिए नामांकनपत्रों की संवीक्षाशनिवार, 17 अक्टूबरको होगी। अभ्यर्थी 19अक्टूबर को दोपहर 3बजे तक नाम वापस लेसकेंगे। इसके तुरंत बादचुनाव चिह्न आवंटितकर चुनाव लड़ने वालेअभ्यर्थियों की सूचीप्रकाशित की जाएगी।