पाली में राजपुरोहित समाज की ओर से बुधवार को संत खेतेश्वर महाराज की जन्म जयंती मनाई गई। इस दौरान शहर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें झांकियों के जरिए संत खेतेश्वर के संदेशों को दर्शाया गया। शहर के वीडी नगर राजपुरोहित समाज भवन से सुबह गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। जो शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए वापस सुंदर नगर राजपुरोहित समाज के छात्रावास पहुंच सम्पन्न हुई। इससे पहले शोभायात्रा का रास्ते में कई जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। संत का वेश लिए घुड़सवार राजपुरोहित विकास समिति पाली के तत्वावधान में सुबह गाजे-बाजे के साथ वीडी नगर राजपुरोहित समाज भवन से शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा की अगुवाई संत खेतेश्वर का स्वांग रचे एक घुड़सवार करते हुए चल रहा था। उनके पीछे सिर पर कलश लिए मंगल गीत गाते हुए सजी-धजी महिलाएं चल रही थी। महिलाएं संत के भजन गाती रहीं ट्रैक्टरों में राधा-कृष्ण, शेषनाग पर विराजमान भगवान विष्णु, हाथ में तिरंगा लिए भारत माता का वेश धरे युवती भी शामिल हुई। इसके साथ ही, शोभायात्रा में कई झांकियां शामिल हुई। ट्रैक्टरों में सवार महिलाएं संत खेतेश्वर के भजन गाते हुए माहौल को धर्ममय करते हुए चल रही थी। सिर पर साफा बांधे राजपुरोहित समाज के लोग पूरे रास्ते संत खेतेश्वर के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में संत खेतेश्वर की तस्वीर रखा रथ भी शामिल रहा। महाप्रसादी में उमड़े श्रद्धालु शोभायात्रा वीडी नगर से रवाना होकर सूरजपोल, सोमनाथ मंदिर, सर्राफा बाजार, नवलखा रोड, अहिंसा सर्किल, नहर पुलिया रोड होते हुए सुंदर नगर स्थित राजपुरोहित समाज के छात्रावास पहुंच सम्पन्न हुई। राजपुरोहित विकास समिति के अध्यक्ष शंकरसिंह दोरनड़ी ने बताया कि छात्रावास में सम्मान समारोह ओर महाप्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में राजपुरोहित समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। फोटोज में देखे शोभायात्रा…