बालोतरा | शहर के वार्ड 45 में नाली तोड़ने के बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। करीब 10 दिन बीतने के बावजूद नाली का निर्माण दुबारा शुरू नहीं हुआ। इससे रास्ते पर मलबा व गंदा पानी जमा हो गया है। रास्ता बंद होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली तोड़ने के बाद उसे वापस बनाने का काम शुरू नहीं किया गया। मलबा व गंदा पानी जमा होने से रास्ते से निकलना मुश्किल हो रहा है। लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वार्डवासियों ने बताया कि 10 दिन से परेशानी झेलने के बावजूद राहत नहीं मिली है। उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों से नाली निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने व रास्ते को सुचारू करने की मांग की।