दिवाली और छठ पर घर जाने के लिए ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। रेलवे ने नवंबर में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लंबी दूरी की 47 जोड़ी ट्रेनों में 137 एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला किया है। इनमें एसी, स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं। इन कोच के जुड़ने से यात्रियों को ज्यादा बर्थ मिल सकेंगी। 1-30 नवंबर तक कोच लगाए जाएंगे उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अलग-अलग ट्रेनों में यात्रियों की संख्या को देखते हुए 1 से 30 नवंबर तक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। कुछ ट्रेनों में यह व्यवस्था दिसंबर की शुरुआत तक भी रहेगी। इन ट्रेनों में लगाए जाएंगे एक्स्ट्रा कोच