सवाई माधोपुर| रोजगार विभाग का अभी इस्तेमाल हो रहा विभागीय पोर्टल एम्प्लाय मैनेजमेंट सिस्टम ईईएमएस 1.0 प्रशासनिक कारणों से 16 अप्रैल, 2026 से बंद किया जा रहा है। सहायक निदेशक प्रशिक्षण ने मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना के तहत जिले में काम कर रहे सभी इंटर्न को इसकी सूचना दी है। उन्होंने बताया कि ईईएमएस 1.0 की जगह नया विभागीय पोर्टल ईईएमएस 2.0 तैयार किया गया है। सभी इंटर्न को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी उपस्थिति प्रमाण-पत्र 15 अप्रैल, 2026 तक मौजूदा विभागीय पोर्टल पर अपलोड कर दें। इसके बाद विभागीय पोर्टल पर उपस्थिति प्रमाण-पत्र अपलोड करना संभव नहीं होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी इंटर्न की होगी।