जयपुर में कहीं कचरे की गाड़ी नहीं आने से लोग परेशान हैं, तो कहीं सीवर का पानी सड़क पर जमा है। हॉस्पिटल के सामने जाम और बिना बारिश घर के बाहर पानी भरने जैसी समस्याएं भी सामने आई हैं। वहीं, भास्कर समाधान के जरिए रोड लाइट की समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। लोगों को उम्मीद है कि बाकी समस्याओं पर भी संबंधित विभाग जल्द कार्रवाई करेंगे। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… पार्षद सीपी कुमावत बने 'पब्लिक के स्टार' जेपी कॉलोनी सेक्टर 2, शास्त्री नगर से आशुतोष चतुर्वेदी ने रोड लाइट बंद रहने की समस्या साझा की है। रोड लाइट बंद रहने से रात में सड़क पर अंधेरा रहता है। समस्या सामने आने के बाद पार्षद सीपी कुमावत ने इसका समाधान करवा दिया। इससे लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए पार्षद सीपी कुमावत को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। महीनों से बंद पड़ी रोड लाइट हुई चालू झूलेलाल चौक, मानसरोवर से मनीष ने महीनों से रोड लाइट सही नहीं होने की पोस्ट शेयर की है। रोड लाइट खराब होने से रात में दुकानों और घरों के बाहर अंधेरा रहता है। इससे लोगों को रास्ता देखने में दिक्कत होती है। चोरी जैसी घटनाओं का डर भी बना रहता है। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… ढाणी में कचरे की गाड़ी नहीं आने से परेशानी वीआईटी रोड, जोगियन की ढाणी से हनुमान जाट ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी गली में कई दिनों से कचरे की गाड़ी नहीं आ रही है। कचरे की गाड़ी नहीं आने से गली में कचरा जमा हो जाता है। इससे गंदगी और बदबू फैलती है। मच्छर-मक्खियां बढ़ने से बीमारियां फैलने का खतरा भी रहता है। इन्होनें जल्द कचरे की गाड़ी भिजवाने की मांग की है। सड़क पर सीवर का पानी, लोग परेशान सेक्टर 4, मालवीय नगर से लेखराज शर्मा ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके मौहल्ले में नई सीवरेज की लाईन डाली है, लेकिन चालू नहीं हुई। इस काम के दौरान गली की सड़क भी टुट चुकी है। पुरानी सीवर की लाईन भी तोड़ दी गई है। जिसका पूरा पानी रोड पर इकठ्ठा होता है। आने-जाने में लोगों को बहुत परेशानी होती है। लोगों ने इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। हॉस्पिटल के सामने जाम से लोग परेशान डीपी कॉलोनी, सोडाला से राहुल शर्मा ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया कि वहाँ स्थित एक हॉस्पिटल के सामने रोज जाम लगता है। लोग बीच रोड पर गाड़ीयां खड़ी कर देते है, जिसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती है। जाम के कारण लोगों का समय बर्बाद होता है और हादसों का खतरा भी बना रहता है। इस समस्या का जल्द समाधान करें। बिना बारिश घर के सामने भरा पानी, लोग परेशान शेखावत र्माग, झोटवाड़ा से अभिषेक ने उनके घर के सामने पानी भर जाने की शिकायत पोस्ट की है। उनका कहना है कि बारिश न होने के बाद भी यह पानी कहाँ से आ रहा है? या तो सीवर की लाईन में दिक्कत है या कुछ और घर के सामने पानी भरा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। इन्होनें विभागीय अधिकारीयों से समाधान की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. पार्षद भवानी सिंह राजावत बने 'पब्लिक के स्टार':कहीं कचरे से लोग परेशान, कहीं बंद लाइटों से खतरा; समाधान की मांग 1. पार्षद सीपी कुमावत बने 'पब्लिक के स्टार':खुले बिजली बॉक्स की समस्या हुई दूर 2. पार्षद प्रवीण कुमार बने 'पब्लिक के स्टार':मुरलीपुरा में पोस्ट के बाद बदल दिया मेनहोल का टूटा ढक्कन 3. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:टंकी बने 2 साल हुए, कंठ अब भी प्यासे, आवारा पशु लोगों पर कर रहे हमला 4.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 5.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 6.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 7.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 8. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 9.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें