जयपुर में एक कोचिंग छात्रा से दोस्ती कर 1 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने आरोपी दोस्त ने रेस्टोरेंट में उसे बुलाया था। धोखे से मोबाइल लेकर ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर कर लिए। जयपुर के थाने में पीड़ित कोचिंग छात्रा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- भीलवाड़ा की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह जयपुर में रहकर कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही है। आरोप है कि 25 मई-2026 को उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी दोस्ती कर मिलने-जुलने लगा। मिलने के बहाने आरोपी दोस्त ने उसे रेस्टोरेंट में बुलाया। मिलने पहुंचने पर धोखे से मोबाइल लेकर 50-50 हजार रुपए के दो ट्रांजेक्शन कर अपने बैंक अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। इस बारे में पता चलने पर पीड़िता ने अपने रुपए वापस मांगे। धमकी देकर आरोपी दोस्त ने रुपए लौटाने से मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।