दैनिक भास्कर एप की पहल ‘भास्कर समाधान’ से जयपुर में लोगों के गली-मोहल्ले की बिजली, सड़क, पानी, सफाई और कचरे जैसी समस्याओं का समाधान एक पोस्ट से हो रहा है। जयपुर के थियेटर कलाकारों ने भास्कर एप की इस पहल को घर-घर पहुंचाने के लिए एक वीडियो बनाकर शेयर किया है। वीडियो में कलाकारों ने परकोटा में बेसहारा पशुओं और गड्‌ढों भरी सड़क के कारण रोज परेशान हो रहे आम आदमी की समस्य दिखाई है। सब्जी लेने गए अधेड़ उम्र के जीजा दो सांडों की लड़ाई से खुद को बचाने के प्रयास में सड़क पर बने गड्ढे में गिरकर जख्मी हो जाते हैं। पापा की ऐसी हालत देखकर बड़ी बेटी पूदती है कि इन समस्याओं का समाधान कैसे होगा? इस पर उसके मामा बताते हैं कि इसका समाधान 'दैनिक भास्कर एप' पर बस एक पोस्केट करने से हो जाएगा। वीडियो में देखें: ’भास्कर समाधान' पर कलाकारों की इस पहल से जुड़ने की अपील आम आदमी की परेशानी, आम आदमी की पहल जयपुर की ताम्हणकर थियेटर अकादमी ने रामंगज के हीदा की मोरी में अपने क्षेत्र की समस्याओं से परेशान लोगों को लेकर एक वीडियो ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट किया है। इसमें मुख्य किरदारों में एक स्थानीय परिवार के सदस्यों ने भूमिका निभाई है। जयपुर में बेसहारा पशुओं की समस्या हो या सड़क के गड्‌ढे, रोड लाइट्स और जाम सीवरेज हर गली-मोहल्ले की समस्या हैं। हीदा की मोरी गुरुद्वारे के पीछे रहने वाली सैनी फैमिली भी इन समस्याओं के समाधान के लिए परेशान थी। दैनिक भास्कर एप और ताम्हणकर थियेटर अकादमी के साथ उन्होंने इन समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए ये वीडियो बनाया है। ‘भास्कर समाधान’ की तारीफ करते हुए कलाकारों ने वीडियों में बताया कि सिविक इश्यू यानी सड़क, बिजली, पानी, सफाई जैसी समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का यह सबसे आसान लेकिन प्केरभावी माध्यम है। यहां सभी समस्याओं का समाधान बस एक क्लिक पर होता है। जयपुर में अब अधिकारी शहरवासियों की समस्याओं को सुन भी रहे हैं और उनका समाधान भी कर रहे हैं। कलाकारों ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर शहर के हर ग्रुप में इसे शेयर करने की अपील की है। बेसहारा पशुओं से सड़क के गड्‌ढों तक हर समस्या होगी हल वीडियो में जागरुक युवा बने हैं अकादमी के एक्टर शुभम गोगालिया। जबकि अन्य किरदारों में हीदा की मोरी के एक परिवार के सदस्यों ने काम किया है। इनमें घायल जीजा का किरदार बबलू सैनी ने, उनकी पत्नी नीतू सैनी, बड़ी बेटी जान्हवी और छोटी बेटी प्राची सैनी ने काम किया है। परकोटा में बेसहारा पशुओं की समस्या आम है। सालों पुरानी सीवरेज लाइन का चोक होना और नियमित साफ–सफाई का अभाव सबसे बड़ी समस्या है। इसी समस्या को अकादमी की अरशिया परवीन ने एक्ट में ढाला और आम आदमी रोज किन समस्याओं से जूझ रहा है, उसे वीडियो में दिखाया है। वीडियो में शुभम अपने घायल जीजा को कंधे का सहारा देकर घर में लाते हैं और जीजी को बताते हें कि जीजा घायल हो गए हैं। पूछने पर वो बताते हैं कि सब्मोजी लेने गयाए था, रास्हते में दो सांड लड़ रहे थे तो उनसे बचने के चक्ल्लेकर में सड़क किनारे बने गड्‌ढे में गिर गए। इस पर छोटी बच्ची बताती है कि सड़क पर तो इतने गड्‌ढे हैं कि कल मैं भी गिर गई थी। बड़ी बेटी पूदती है कि इन समस्याओं का समाधान कैसे होगा? इस पर बच्चियों के मामा बने शुभम कहते हैं कि दैनिक भास्कर एप डाउनलोड कर ‘भास्कर समाधान’ पर अपने गली-मोहल्ले से जुड़ी कोई भी समस्या पोस्ट करें और उनका समाधान पाएं। परकोटा की टूटी सड़क, सड़क के गड्‌ढे हों, शिक्ष,स्वास्थ्य, बेसहारा पशु हों या बिजली-पानी, सिविक इश्यू से जुड़ी हर समस्या की फोटो ‘भास्कर समाधान’ पर अपलोड करो और आपकी समस्या सीधे जिम्मेदार अधिकारी तक पहुंचेगी। अब आपकी समस्याएं सुनी भी जाएंगी और उनका समाधान भी मिलेगा। आपकी समस्याओं का हल ‘भास्कर समाधान’ पर ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ने के बारे में अर्शिया बताती हैं कि बतौर थियेटर आर्टिस्ट वह एक आम आदमी की परेशानियों को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए इस पहल से जुड़ी हैं। इसलिए बजाय ट्रेंड कलाकारों के उन्होंने आम आदमी को ही इसका हिस्सा बनाया है। प्रदेश के छह शहरों में जिस तरह ‘भास्कर समाधान’ लोगों की बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करवा रहा है, वह भास्कर की ब्रांड वैल्यू और आम पाठक से जुड़ी उसकी संवेदनाओं का प्रतीक है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…