जयपुर में पेंशन खाते का लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराने में मदद करने के नाम पर बुजुर्ग से 1.50 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताकर बुजुर्ग को झांसे में लिया था। इसके बाद धोखे से उसके अकाउंट से रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर मुरलीपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीवन प्रमाण-पत्र अपडेट करवाने में मदद का दिया था झांसा मुरलीपुरा निवासी विमलेश चंद्र जोशी (72) ने शिकायत दर्ज करवाई कि 18 अक्टूबर को उनके मोबाइल नंबर पर फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताया और पेंशन खाते का लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण-पत्र अपडेट करवाने में मदद करने की बात कही। बैंक डिटेल देखने पर रुपए निकलने का चला पता आरोपी ने भरोसा दिलाया कि अगले 24 घंटे के भीतर उनका लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट हो जाएगा। पीड़ित के अनुसार- रात को जब उन्होंने अपना मोबाइल फोन और बैंक खाते की जानकारी जांची तो पता चला कि उनके खाते से बिना अनुमति अलग-अलग लेनदेन के जरिए कुल 1.50 लाख रुपए निकाल लिए गए हैं। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।