जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई जाने वाले यात्रियों को फ्लाइट में देरी के चलते लंबा इंतजार करना पड़ेगा। स्पाइसजेट की फ्लाइट SG - 5124 रविवार शाम 6:55 बजे जयपुर से दुबई के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन अब इसके सोमवार सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर उड़ान भरने का नया समय निर्धारित किया गया है। ऐसे में फ्लाइट निर्धारित समय से 12 घंटे 40 मिनट से ज्यादा देरी से रवाना होगी। फ्लाइट के समय में अचानक हुए बदलाव के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्धारित समय के अनुसार शाम को दुबई पहुंचने की तैयारी कर रहे यात्रियों को अब यात्रा के लिए ज्यादा इंतजार करना होगा। हालांकि स्पाइसजेट एयरलाइन द्वारा फ्लाइट में देरी को लेकर संचालन कारण का हवाला दिया जा रहा है। हाल ही 23 घंटे तक लेट हुई थी जयपुर-दुबई फ्लाइट बता दें कि यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी स्पाइसजेट एयरलाइन की जयपुर से और दुबई से जयपुर की फ्लाइट लगातार लेट चल रही है। बीते दिनों में यह फ्लाइट 23 घंटे तक लेट थी। इसके बाद यात्रियों ने केंद्र सरकार से एयरलाइन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।