जयपुर की एक फैक्ट्री में शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गई। फैक्ट्री में काम करते समय करंट लगने से वह झुलस गया और से दूर जाकर गिरा। महेश नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई ने लापरवाही के चलते मौत होने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। काम करते समय लगा करंट हेड कॉन्स्टेबल विजय सिंह ने बताया- हादसे में महेश नगर के करतापुरा निवासी दिनेश (40) की मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ रहकर करतारपुरा स्थित नेहा इंटर प्राईजेज प्रिटिंग प्रेस फैक्ट्री में काम करता था। रोजाना की तरह सुबह करीब 10 बजे वह काम पर फैक्ट्री गया था। फैक्ट्री में काम के दौरान अचानक उसे करंट लग गया। करंट लगने से वह झुलसकर दूर जा गिरा। भाई ने FIR दर्ज कराई पता चलने पर साथी वर्कर्स ने उसे गंभीर झुलसी हालत में SMS हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान उसे डेड घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई सुभाषचन्द ने फैक्ट्री में लापरवाही के चलते भाई दिनेश की मौत होने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है।