जयपुर में दीपावली सीजन पास आते ही प्रदेश में फूड सेफ्टी टीम ने दुग्ध उत्पादों (पनीर, घी, मावा) की विशेष जांच के लिए अभियान शुरू कर दिया। इसके तहत फूड सेफ्टी टीम की सेंट्रल टीम ने राजापार्क स्थित हरियाणा डेयरी के दो दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान 520 किलो पनीर मौके पर नष्ट करवाया। पनीर के दो नमूने लेकर जांच के लिए लैब भिजवाए। टीम ने राजापार्क के अलावा विवेकानंद कॉलोनी स्थित गोदाम पर भी छापा मारा। जहां खाद्य लाइसेंस नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की। इन दोनों जगहों पर टीम को 520 किलोग्राम पनीर का स्टॉक मिला, जो प्राथमिक जांच में सही नहीं मिला। इसके बाद उसे नष्ट करवाया। बताया जा रहा है कि डेयरी संचालक अपने यहां से पनीर जयपुर के बडे़ होटल, रेस्टोरेंट्स में सप्लाई करता है। यहां से लिए सैंपल