जयपुर में इंस्टाग्राम फ्रेंड द्वारा नाबालिग स्कूल छात्रा से लाखों रुपए कीमत के गहने हड़पने का मामला सामने आया है। दोस्त ने पैसों की जरूरत बताकर नाबालिग छात्रा को इमोशनल ब्लैकमेल किया और छात्रा के खुद के घर से चोरी करवाई। जब छात्रा ने दोस्त ने गहने वापस मांगे तो वह काफी समय तक उसे गुमराह करता रहा और टालमटोल करता रहा। अब इस मामले में पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की मां की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बतादें, नाबालिग के पिता किराने का बिजनेस करते हैं। नाबालिग ने मां को बताई आपबीती रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उनकी 14 साल की बेटी प्रावइेट स्कूल में 7वीं क्लास में पढ़ती है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को एक प्रोग्राम में जाने के लिए अलमारी में रखे गहने संभाले। देखने पर लॉकर में रखे गहने गायब थे। पति से पूछने पर उन्होंने गहनों के बारे में पता नहीं होना बताया। नाबालिग बेटी से पूछने पर पहले तो उसने मना कर दिया। लेकिन फिर पिटाई के डर से उसने सारी घटना बता दी। नाबालिग ने कहा कि उसकी इंस्टाग्राम पर एक युवक से अच्छी दोस्ती हो गई थी। उस दोस्त ने इमोशनल ब्लैकमेल कर कहा कि उसे रुपयोx की जरूरत है। इंस्टाग्राम दोस्त ने नाबालिग से बोला- तुम मुझे कुछ सोना-चांदी के गहने घर से लाकर दे दो। गहनों पर लोन लेकर रुपए ले लूंगा। कुछ समय में ही लोन चुकाकर वापस गहने लेकर लौटा दूंगा। बातों में लेकर करता रहा गुमराह महिला का आरोप है कि इंस्टाग्राम फ्रेंड उनकी बेटी को बातों में लेकर गुमराह करता रहा। उसने नाबालिग को अपने ही घर में चोरी करने के लिए मजबूर कर दिया। बातों में आकर नाबालिग छात्रा ने परिजनों की गैरमौजदूगी में अलमारी के लॉकर में रखे सोने के कानों के 3 जोड़ी झुमके, लॉकेट और दो अंगूठी निकाल ली। नाबालिग के हाथों में गहने आने का पता चलने पर आरोपी इंस्टाग्राम फ्रेंड ने मिलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इमोशनल ब्लैकमेल कर जल्द गहने वापस लौटाने की कहकर घर के पास मिलने बुलाया। अपने दोस्त के साथ आकर आरोपी इंस्टाग्राम फ्रेंड लाखों रुपए कीमत के गहने लेकर चला गया। नाबालिग ने गहने वापस मांगे तो करता रहा टालमटोल काफी समय बीत जाने पर नाबालिग ने आरोपी से गहने वापिस मांगे। जिस पर आरोपी इंस्टाग्राम फ्रेंड उसे गुमराह कर टालमटोल करता रहा। वह नाबालिग को बातों में गुमराह कर गहने लौटाने की कहकर अलग-अलग जगह बुलाता। मिलने बुलाकर भी वहां नहीं पहुंचता। कॉल करने पर अपना मोबाइल बंद कर लेता। ASI हुकुम सिंह का कहना है- नाबालिग छात्रा की इंस्टाग्राम पर करीब 7 महीने पहले आरोपी से बातचीत शुरू हुई थी। रुपयों की जरुरत बताकर मई माह में नाबालिग से गहने मंगवाकर ले लिए। पिछले सप्ताहभर से नाबालिग लड़की के परिजन कॉन्टैक्ट कर आरोपी से गहने वापस लौटाने की बात कर रहे थे। उसके बाद गहने हड़पने का पता चलने पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई। --- ये खबर भी पढ़ें… इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद महिला से रेप:प्रेग्नेंट होने पर मारपीट कर भागा आरोपी; ब्लैकमेल कर जेवरात हड़पे सीकर जिले में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 36 साल की महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने नींद की दवा देकर महिला के अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद ब्लैकमेल कर उसके जेवरात हड़पकर गोल्ड लोन ले लिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। (पूरी खबर पढ़ें)