जयपुर में ज्वेलर्स से 35 लाख की लूट के मामले का सोमवार शाम पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनसे लूट का माल बरामद कर लिया गया है। पत्नी के प्रेग्नेंट होने पर रुपयों की तंगी और जल्द अमीर बनाने के लिए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। हमला कर ज्वेलर्स के दोनों हाथ तोड़ दिए थे। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ करने के साथ मामले में फरार साथी बदमाश की तलाश कर रही है। डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया- लूट मामले में मास्टर माइंड कमलेश कुमार बाज्या (27) निवासी बुगालिया कालवाड़, अशोक मीणा उर्फ गोलू (21) निवासी बुगालिया कालवाड़ और विशाल मीणा (20) निवासी बिचपडी हरमाड़ा को अरेस्ट किया है। मामले में फरार बदमाश जितेंद्र शर्मा (22) निवासी बिचपडी हरमाड़ा की तलाश की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चुराए गहनों से पिघलाकर बनाई चांदी की सिल्ली को बरामद कर लिया है। पुलिस वारदात में यूज रेंटल कार को भी जब्त किया है। पैसे की तंगी व अमीर बनाने के लिए वारदात पुलिस जांच में सामने आया है कि मास्टर माइंड कमलेश कुमार बाज्या के खिलाफ करीब 24 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। पिछले कुछ सालों से उसने क्राइम करना बंद कर रखा था। पत्नी के प्रेग्नेंट होने के कारण कमलेश पैसों की तंगी से जुझ रहा है। जल्द अमीर बनाने के लिए दोबारा उसने अपराध की राह चुनी। इस दौरान दोस्त जितेंद्र ने ज्वेलर्स के बारे में बताया कि वो रात को दुकान से माल लेकर घर जाता है। दोनों ने मिलकर वारदात करने की प्लानिंग की। चौमूं इलाके से 5 हजार रुपए रेंट पर स्विफ्ट डिजायर कार किराए पर ली। अपने दो साथियों को वारदात में शामिल कर करीब एक घंटे पहले शॉप के बाहर से रेकी कर निकले। पीछे से लाठी-डंडे से किया हमला 3 जुलाई को ज्वेलर के घर के रास्ते में मौजूद ग्राउंड में कार लगाकर बदमाश बैठ गए। अंधेरा होते ही नंबर प्लेट पर काला कपड़ा बांध दिया। ज्वेलर के बाइक लेकर निलते ही बदमाश पीछे लग गए। सुनसान जगह पर कार आगे लगाकर बाइक सवार ज्वेलर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वार कर ज्वेलरी बैग को लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने 1 हजार से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर करीब 1300 किलोमीटर पीछा कर बदमाशों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने मामले के शांत होने के बाद चांदी की सिल्ली का बंटवारा करना बताया है। शॉप से निकलते पड़े पीछे बता दें कि 3 जुलाई को लूट की वारदात खोरा बीसल के नांगल लाड़ी गांव निवासी शंकर लाल शर्मा (45) के साथ हुई थी। घर से करीब 2.5 किलोमीटर दूर नागल लाड़ी ग्रिड पर उनकी ज्वेलरी शॉप है। रोज की तरह रात करीब 8 बजे शॉप बंद कर वह ज्वेलरी बैग में भरकर बाइक से घर लौट रहे थे। शॉप से करीब 800 मीटर दूर पहुंचते ही पीछे से सफेद कलर की अल्टो कार उनके आगे रुकी थी। कार सवार नकाबपोश चार-पांच बदमाशों ने ज्वेलर पर हमला कर दिया था। शॉप से निकलते ही बदमाश उनके पीछे पड़ गए थे। बदमाशों ने शंकर लाल को लहूलुहान कर नीचे गिरा दिया था। इसके बाद शंकर लाल का गहने-कैश से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे। हमले में शंकर लाल के सिर और नाक पर गंभीर चोट लगी थी। हमले में दोनों हाथों में फ्रैक्चर हुआ था। लूट गए बैग में करीब 35 लाख के सोने-चांदी के गहने और 1.50 लाख रुपए रखे थे। ये भी पढ़ें… जयपुर में ज्वेलर्स से 35 लाख की लूट:कार से आए नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला; सिर-नाक में गंभीर चोट, हाथों में फ्रैक्चर जयपुर में एक ज्वेलर्स से 35 लाख के गहने-कैश बदमाशों ने लूट लिए। यह वारदात खोरा बीसल क्षेत्र के नांगल लाड़ी ग्रिड पर शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे हुई। कार से आए नकाबपोश चार-पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। (पूरी खबर पढ़ें)