जिला एवं सेशन न्यायालय जयपुर मेट्रो के सतीश चंद सभागार में राजस्थान अधिवक्ता कला साहित्य संस्कृति संघ द्वारा सभी अधिवक्ताओं ने मिलकर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। 'कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति माननीय अनूप ढण्ड, विशिष्ट अतिथि राजीव अरोड़ा पूर्व मंत्री, विक्रम सिंह शेखावत, महासचिव राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी जोधपुर एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश मेट्रो प्रथम व द्वितीय एवं प्रिंसिपल सेक्रेटरी विधि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि और राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति अनूप ढण्ड ने कविता पाठ किया। उन्होंने कवीता सुनाई- "हमने देखा है उसे, गम छुपाते हुए, दूसरों के वास्ते, खुद को मिटाते हुए, वो वकील है, मगर फरिश्ता लगता है, जो टेंशन लेकर भी, मुस्कराते हुए मिलता है।" न जाने कितने दिलों की दुआ लेता है, खुद तन्हा रह कर भी सबको सुकून देता है, ये हुनर सिर्फ एक वकील में ही आता है, जो गम लेकर भी खुशियाँ बाँट जाता है।" सीनियर वकील योगेश गुप्ता, पूर्व अधिक्षिका हवा महल एवं जंतर मंतर सरोजनी चंचलानी, सीनियर मेडिकल ज्यूरिस्ट HOD फोरेंसिक मेडिसिन डॉ अजय श्रीवास्तव और वकील प्रशांत चतुर्वेदी का स्वागत एवं सम्मान, संघ के अध्यक्ष वकील अजय कुमार सक्सेना, महासचिव मधू गुप्ता, संयोजक प्रमोद अग्रवाल, संगठन सचिव मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष विमल शर्मा ने किया। आयोजक टीम में मुख्य मंजू सोनी, रेनू अग्रवाल, पूर्णिमा पंत, सरिता शर्मा शामिल रहीं।