जयपुर में 29 अक्टूबर को ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ करवाचौथ शो होगा। होटल क्लार्क्स आमेर में होने वाले इस कार्यक्रम में टीवी एक्टर रूही चतुर्वेदी और शिवेंद्र ओम सैनियोल शामिल होंगे। शो के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस बार शो की थीम ‘7 वचन’ रखी गई है। फैशन शो, ट्रेडिशनल ड्रेस में कपल रैंप वॉक, मॉडल्स की कैटवॉक और लाइव बैंड के बीच करवाचौथ सेलिब्रेशन होगा। जयपुर की महिलाएं सेलिब्रिटी के साथ पारंपरिक पूजा करेंगी और उनके साथ व्रत खोलेंगी। सेलिब्रिटी के साथ रैंप वॉक और करवाचौथ सेलिब्रेशन शो में रूही चतुर्वेदी और शिवेंद्र ओम सैनियोल भी रैंप वॉक करेंगे। कपल ट्रेडिशनल आउटफिट्स में नजर आएंगे। वहीं, मॉडल्स की कैटवॉक और लाइव बैंड की धुनों के बीच शाम को ग्लैमरस अंदाज में करवाचौथ सेलिब्रेट किया जाएगा। कार्यक्रम की थीम शादी के सात वचनों पर आधारित होगी। वर्किंग मदर्स के लिए किड्स जोन कार्यक्रम में छोटे बच्चों के साथ आने वाली महिलाओं के लिए किड्स जोन बनाया जाएगा। इससे महिलाएं बच्चों की देखभाल की चिंता किए बिना फैशन शो और करवाचौथ सेलिब्रेशन का हिस्सा बन सकेंगी।