जयपुर में आज प्रदेशभर से आए सूक्ष्म सिंचाई विक्रेताओं, मजदूरों और किसानों ने शहीद स्मारक पर धरना-प्रदर्शन किया। राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र विक्रेता संघ, राजस्थान के तत्वावधान में हुए प्रदर्शन में सरकार से डीलर बिलिंग तत्काल शुरू करने की मांग की गई। अध्यक्ष बोले- रोजगार का संकट बना संघ के प्रदेश अध्यक्ष महादेव प्रसाद ने आरोप लगाया कि PDMC 2025-26 की नई गाइडलाइन के कारण प्रदेश के 15 हजार से ज्यादा सूक्ष्म सिंचाई विक्रेता और उनके साथ कार्यरत 60 हजार से ज्यादा मजदूरों के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो हजारों परिवार आर्थिक संकट का सामना करने को मजबूर होंगे। मांग नहीं मानने पर आंदोलन की दी चेतावनी संघ के प्रदेश महामंत्री दीपक मील ने कहा कि सूक्ष्म सिंचाई योजना किसानों के हित में है लेकिन वर्तमान व्यवस्था के कारण विक्रेता, मजदूर और किसान तीनों प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को अविलंब डीलर बिलिंग शुरू कर व्यापार को सामान्य करना चाहिए, जिससे किसानों को समय पर सामग्री उपलब्ध हो सके और रोजगार सुरक्षित रह सके। धरने में उपस्थित सभी विक्रेताओं, मजदूरों और किसानों ने एकजुट होकर सरकार से मांग की कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। पढ़िए-क्या है मांग