जयपुर में 12वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। छात्रा की स्कूल में पढ़ने के दौरान आरोपी से दोस्ती हुई थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने धोखे से नाबालिग को मिलने के लिए बुलाकर दरिंदगी की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल व बयान के आधार पर शुक्रवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया- जयपुर की रहने वाली 16 साल की लड़की से रेप हुआ। वह एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ती है। आरोप है कि कुछ साल पहले आरोपी युवक भी उसी स्कूल में पढ़ता था। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग से दोस्ती कर ली। धोखे से मिलने के बहाने बुलाकर रेप मोबाइल कॉल के जरिए आरोपी उससे बातचीत करने लगा। आरोप है कि अगस्त-2026 के लास्ट वीक में आरोपी ने मिलने का दबाव बनाकर उसे बुलाया। और धोखे से बुलाकर आरोपी ने छात्रा से जबरदस्ती की। विरोध करने पर डरा-धमकाकर रेप किया। देर शाम घर लौटने पर परिजनों ने नाबालिग छात्रा से जानकारी मांगी। जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों के साथ थाने पहुंची नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल करवाया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर दबिश देकर शुक्रवार शाम आरोपी युवक को धर-दबोचा।