मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक फोर्टी फूड एक्सपो एंड नाइट मार्केट लगेगा। यहां राजस्थान समेत देशभर के मशहूर व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ म्यूजिक और शॉपिंग का भी मौका मिलेगा। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) और एनबीए की ओर से होने वाले इस एक्सपो में म्यूजिकल नाइट, फूड स्टॉल और राजस्थान के खास प्रोडक्ट्स आकर्षण रहेंगे। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि जयपुर में शाम 5 बजे के बाद पर्यटकों के लिए खाने-पीने और शॉपिंग की जगहों के विकल्प सीमित हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए क्रिसमस से नए साल तक नाइट मार्केट लगाने की पहल की गई है। यहां सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बीटूबी फूड एक्सपो और शाम 6 बजे से रात 2 बजे तक नाइट मार्केट चलेगा। 7 दिन तक म्यूजिकल नाइट, देशभर के व्यंजनों का स्वाद एक्सपो में राजस्थान के पारंपरिक व्यंजनों के साथ देश के अलग-अलग राज्यों के मशहूर फूड आइटम मिलेंगे। जयपुरवासियों और पर्यटकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए राजस्थान के खास प्रोडक्ट्स की शॉपिंग भी कर सकेंगे। सातों दिन म्यूजिकल नाइट होगी, जिसमें देश के मशहूर आर्टिस्ट परफॉर्म करेंगे। 26 से 28 दिसंबर तक बीटूबी फूड एक्सपो एनबीए एडवाइजर नितिन अग्रवाल ने बताया कि फूड इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए 26 से 28 दिसंबर तक बीटूबी फूड एक्सपो लगेगा। इसमें फूड प्रोडक्ट्स के साथ उनकी प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और मशीनरी का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए देशभर के डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर और ट्रेड बायर्स को आमंत्रित किया गया है। एक्सपो में ओडीओपी एग्जीबिशन भी आकर्षण रहेगी। एक्सपो की तैयारी को लेकर हुई फोर्टी कमेटी मीट एक्सपो की तैयारियों को लेकर होटल हिल्टन में फोर्टी कमेटी मीट हुई। इसमें फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, आरएसएस पदाधिकारी प्रताप भानू सिंह, पूर्व आईएएस पुरुषोत्तम अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष पीडी गोयल, डॉ. अरुण अग्रवाल, विनोद गुप्ता, मुख्य सचिव नरेश सिंघल, गिरधारी खंडेलवाल, कैलाश खंडेलवाल, सुनील अग्रवाल, नीलम मित्तल, प्रशांत शर्मा, एनबीए एडवाइजर नितिन अग्रवाल, डायरेक्टर अमित परनामी और बीके शर्मा मौजूद रहे।