जयपुर में कार सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से 6 लाख रुपए लूट लिए। व्यक्ति के चिल्लाने पर बदमाश धक्का मार गिराकर फरार हो गए। बदमाशों ने पीड़ित को ऑनलाइन ट्रेडिंग के बहाने धोखे से बुलाया था। गांधी नगर थाना पुलिस की ओर से CCTV फुटेज व मोबाइल नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। SHO (गांधी नगर) भजन लाल ने बताया- बस्सी के गांव मोहनपुरा निवासी विष्णु प्रसाद मीणा (45) के साथ लूट की वारदात हुई। वह ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते है। सोशल मीडिया के जरिए मिले कॉन्टैक्ट नंबर के आधार पर उनकी बातचीत हुई। ट्रेडिंग में प्रॉफिट की गारंटी लेकर आईडी खोलने का विश्वास दिलाया। मिलने के बहाने मोबाइल पर राजस्थान यूनिवर्सिटी के पीछे की लोकेशन मोबाइल पर भेजी। ट्रेडिंग आईडी बनाने के नाम पर बुलाया था गुरुवार दोपहर 12:30 बजे पहुंचने पर कार में दो लड़के बैठे मिले। उन्होंने बातचीत के लिए उसे कार में बैठा लिया। कार के अंदर बैठकर ट्रेडिंग आईडी के लिए लाए 6.10 लाख रुपए की काउंटिंग की गई। रुपए गिनने के बाद ही उनके दो और साथी को बुलाकर कार में बैठा लिया। आईडी बनाने की कहने पर बदमाशों ने धमकाया। नीचे गिराकर भाग गए बदमाश गाड़ी को तेज रफ्तार से बिड़ला मंदिर की ओर दौड़ाई। मदद के लिए चिल्लाने पर बदमाशों ने कार से धक्का दिया और नीचे गिराकर फरार हो गए। कार सवार बदमाश 6.10 लाख रुपए, पेनकार्ड, डेबिट-क्रेडिट कार्ड लूट ले गए। गांधी नगर थाना पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर नाकाबंदी करवाई। पीड़ित के बेटे की शिकायत पर गुरुवार शाम मामला दर्ज किया गया।