जयपुर के अलग-अलग इलाकों में सफाई, खुले सीवर होल और टूटे नाले के जाल जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं। कहीं कई दिनों से कचरा जमा है तो कहीं सड़क पर खुला सीवर होल हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं, भास्कर समाधान पर समस्याएं सामने आने के बाद कुछ इलाकों में लोगों को राहत भी मिली है। बजाज नगर में बार-बार जमा होने वाले कचरे की समस्या का समाधान करवाने पर पार्षद प्रवीण कुमार आज के ‘पब्लिक के स्टार’ बने हैं। वहीं, श्रीराम विहार में डेढ़ साल से टूटी सड़क का निर्माण भी करवा दिया गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को मिली राहत... पार्षद प्रवीण कुमार बने आज के 'पब्लिक के स्टार' बजाज नगर, गांधी नगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र के निवासियों ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि यहां बार-बार कचरे का ढेर जमा हो जाता है। सफाई होने के अगले दिन ही फिर कचरा इकट्ठा हो जाता था, जिससे लोगों को परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद वार्ड पार्षद प्रवीण कुमार ने इसका समाधान करवाया। समस्या का समाधान करवाने के लिए प्रवीण कुमार को आज का ‘पब्लिक के स्टार’ चुना गया। श्रीराम विहार में डेढ़ साल से टूटी सड़क की समस्या हुई दूर वार्ड नंबर 100 के श्रीराम विहार से गौरव शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में करीब डेढ़ साल से सड़क टूटी हुई थी। सड़क खराब होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद सड़क का निर्माण करवा दिया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... जौहरी बाजार में चार दिन से नहीं हो रही सफाई, कचरे के ढेर से लोग परेशान जौहरी बाजार से मानसी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले चार दिनों से सफाई नहीं हो रही है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमित सफाई नहीं होने से क्षेत्र में बदबू फैलने और आसपास का वातावरण दूषित होने की आशंका है। लोगों ने क्षेत्र में नियमित सफाई करवाने की मांग की है। अंसारी मोहल्ले में लंबे समय से पड़ा है कचरा अंसारी के मोहल्ले से शाकिर अली ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में काफी समय से कचरा पड़ा हुआ है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण गंदगी जमा हो रही है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों ने कचरा हटवाकर नियमित सफाई करवाने की मांग की है। विद्याधर नगर में खुला सीवर होल बना हादसे का खतरा विद्याधर नगर के सेंट्रल स्पाइन, सेक्टर-2 से दिलीप ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में सीवर लाइन का मुख्य होल खुला हुआ है। यहां से तेज गति से वाहन भी गुजरते हैं, ऐसे में खुले होल के कारण दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने सीवर होल को ढकवाकर सुरक्षित करवाने की मांग की है। पंचशील कॉलोनी में मुख्य सड़क पर नाले का जाल टूटा पंचशील कॉलोनी से लाडू सिंह सिसोदिया ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र की मुख्य सड़क पर नाले का जाल टूटा हुआ है। इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। लोगों ने टूटे हुए जाल को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. 22 गोदाम के वार्ड 16 में कचरा हुआ साफ:डॉ. उदिता सिंह चौहान बनीं 'पब्लिक की स्टार' 2. भास्कर समाधान से समस्याओं पर हुआ एक्शन:गोवर्धन नगर में 22 साल बाद बनी सड़क 3. जयपुर की समस्याएं, भास्कर समाधान से राहत:कहीं कचरे और सीवर से परेशानी, तो कहीं रोड लाइट ठीक होने से मिली राहत 4. पार्षद भवानी सिंह राजावत बने 'पब्लिक के स्टार':कहीं कचरे से लोग परेशान, कहीं बंद लाइटों से खतरा; समाधान की मांग 5. पार्षद सीपी कुमावत बने 'पब्लिक के स्टार':खुले बिजली बॉक्स की समस्या हुई दूर 6. पार्षद प्रवीण कुमार बने 'पब्लिक के स्टार':मुरलीपुरा में पोस्ट के बाद बदल दिया मेनहोल का टूटा ढक्कन 7. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:टंकी बने 2 साल हुए, कंठ अब भी प्यासे, आवारा पशु लोगों पर कर रहे हमला 8.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 9.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 10.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान