जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक आधार पर फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने पांच थानों में पुलिस निरीक्षकों (सीआई) के तबादले के आदेश जारी किए। इनमें दो थानाधिकारियों को रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं अन्य को थानों में नई नियुक्तियां की गई हैं। गर्भवती महिला से छेड़छाड़ मामले में समय पर कार्रवाई नहीं करने के कारण जवाहर सर्किल एसएचओ पर गाज गिरी। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि हटाए गए एसएचओ का कार्य संतोषजनक नहीं था और कई शिकायतें मिल रही थीं। इन तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार-