जयपुर पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री और तीन गोदामों को शनिवार दोपहर सीज किया है। पुलिस ने गोदाम से 1432 किलोग्राम विस्फोट और फैक्ट्री से 190 किलो कच्चा माल जब्त किया है। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। डीसीपी (नॉर्थ) करण शर्मा ने बताया कि जयसिंहपुरा खोर इलाके में मैजिक फायर वर्कस नाम की कंपनी के अवैध विस्फोटक सामग्री बनाने और रखने को लेकर कार्रवाई की गई। कंपनी के तीन गोदाम को सीज किया गया है और वहां तैयार मिला 1432 किलोग्राम अलग-अलग ब्रॉड के अवैध पटाखों को जब्त किया गया है। पटाखा बनाने वाले उपकरण जब्त इसके साथ ही एक फैक्ट्री को सीज कर विस्फोट बनाने में इस्तेमाल आने वाला कच्चा माल कुल 190 किलोग्राम जब्त किया गया है। पुलिस की ओर से पटाखा बनाने वाले उपकरण को भी जब्त किया गया है। सीएसटी को मिली सूचना के आधार पर त्यौहारों को देखकर ये कार्रवाई की गई है। पुलिस की ओर से फैक्ट्री संचालक जहीर अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।