जयपुर में एक बॉयफ्रेंड के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। धोखे से मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी बॉयफ्रेंड ने जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज की। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल व बयान दर्ज कर आरोपी बॉयफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर मिलना-जुलना शुरू कर दिया। अच्छी फ्रेंडशिप होने का फायदा उठाकर धोखे से मिलने के बहाने बुलाया। शादी का वादा कर बनाए संबंध मिलने जाने पर अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी का झांसा देकर आरोपी बॉयफ्रेंड लम्बे समय तक उसका देहशोषण करता रहा। आरोपी गिरफ्तार शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी बॉयफ्रेंड को दबिश देकर अरेस्ट किया।