जयपुर में मूलभूत सुविधाओं की कमी अब भी कई इलाकों में लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। कहीं सड़कें सालों से बदहाल हैं तो कहीं कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट और पानी जैसी जरूरी सुविधाएं भी नहीं हैं। आवारा पशु, गंदगी और बदबू जैसी समस्याएं आमजन की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रही हैं। इन समस्याओं को लोगों ने भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए प्रमुखता से उठाया, जिससे जिम्मेदार विभागों तक वास्तविक स्थिति पहुंची। शिकायतों के बाद कई जगहों पर त्वरित कार्रवाई भी हुई है, जिससे न सिर्फ समस्याओं का समाधान हुआ बल्कि लोगों को राहत भी मिली और व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। एक साल से खराब सड़क गांधी नगर, बजाज नगर अपार्टमेंट से प्रीति ने पोस्ट किया कि जेडीए मार्केट से नेहरू गार्डन जाने वाली सड़क पिछले एक साल से खराब हालत में है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। 3 साल से न लाइट न पानी महावीर नगर, सांगानेर से श्रवण लाल जाट ने बताया कि उनकी कॉलोनी में पिछले 3 साल से रोड लाइट नहीं है और पानी की सप्लाई भी नहीं हो रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खातिपुरा में आवारा पशुओं का जमावड़ा योगेंद्र सिंह राठौड़ ने पोस्ट किया कि उनकी गली में आवारा पशु घूमते रहते हैं और कई बार रास्ता भी घेर लेते हैं, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। अशोक नगर में खुले में कचरा, बदबू से परेशानी सौरभ शर्मा ने पोस्ट किया कि उनके क्षेत्र में खुले में कचरा पड़ा रहता है, जिससे गंदगी और बदबू के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। महनत नगर में महीनों से खराब लाइट हुई ठीक हटवाड़ा रोड, महनत नगर से हनीफ खान ने पोस्ट किया था कि उनके क्षेत्र में कई महीनों से रोड लाइट खराब थी। शिकायत के बाद इसे ठीक करवा दिया गया, जिससे क्षेत्र में रोशनी बहाल हुई। लोहा मंडी में कचरे की समस्या दूर संपत ने पोस्ट किया था कि उनकी गली में कई दिनों से कचरा जमा था। मामला सामने आने के बाद सफाई करवाई गई और क्षेत्र को कचरे से मुक्त किया गया। आज के पब्लिक के स्टार: दशरथ सिंह (वार्ड पार्षद) महनत नगर क्षेत्र में रोड लाइट की समस्या के समाधान में दशरथ सिंह ने अहम भूमिका निभाई। शिकायत सामने आने के बाद उन्होंने संबंधित विभाग से समन्वय कर लाइट को दुरुस्त करवाया, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में कचरा-सीवर की समस्या बरकरार:भास्कर समाधान का असर, आमेर-चांदपोल में स्ट्रीट लाइट दुरुस्त; JEN संदीप मीणा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.भास्कर समाधान का असर, 7 दिन से बंद लाइट ऑन:शिकायतों के बाद कई इलाकों में शुरू हुआ सुधार; संदीप मीणा बने पब्लिक के स्टार 3.भास्कर समाधान का असर: टूटी सड़क हुई ठीक:अधूरे कामों के बीच कई जगह शुरू हुआ सुधार; मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.जयपुर के सेक्टर-16 में बह रहा सीवर का पानी:तुलसी नगर में धंसा चैंबर बना खतरा, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक स्टार’ 5.भास्कर समाधान का असर, शास्त्री नगर में रोड लाइट ठीक,:जलभराव और सीवरेज समस्याओं पर कार्रवाई; राहुल अग्रवाल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 6.भास्कर समाधान का असर, जयपुर में स्ट्रीट लाइटें हुई ठीक:शहर में सीवर और कचरे की समस्या बरकरार; रूपाराम बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.भास्कर समाधान का असर जयपुर में गंदगी-सीवर की समस्याएं उजागर:शहर के कई इलाकों में सफाई से मिली राहत; कुसुम यादव फिर बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 8.भास्कर समाधान में उजागर हुई जयपुर की हकीकत:गंगापोल में कचरा-सीवर से लोग बेहाल, हरनाथपुरा की सड़कें बनीं मुसीबत; मनोज मुदगल फिर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.भास्कर समाधान में उजागर हुई शहर की दुर्दशा:न्यू सांगानेर रोड और झोटवाड़ा में जनता परेशान, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.भास्कर समाधान का असर, जिम्मेदारों तक पहुंचीं शहर की समस्याएं:कई इलाकों में मिली राहत; कुसुम यादव बनीं ‘पब्लिक की स्टार’