जयपुर में फेमस जोधपुर और रावत मिष्ठान की दुकानों पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान पैकिंग बॉक्स और पैकर पर जरूरी जानकारी अंकित नहीं होने पर दोनों के खिलाफ जुर्माना लगाया। मिठाई, नमकीन पैक करने वाले पैकेटों पर अंकित नहीं मिली जानकारी उपभोक्ता माम विभाग के विधिक मापविज्ञान प्रकोष्ठ टीम को खातीपुरा मोड क्वींस रोड स्थित जोधपुर मिष्ठान्न भंडार पर विजिट पैकर रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। इसके अलावा मिठाई, नमकीन पैक करने वाले पैकेटों पर नियमानुसार जानकारी अंकित नहीं मिली। इस पर संबंधित पैकेट जब्त कर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। रावत मिष्ठान्न भंडार के जयपुर स्थित अलग-अलग आउटलेट्स पर कार्रवाई की। गौरव टावर मालवीय नगर स्थित स्टोर पर ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैकेटों पर जरूरी जानकारी अंकित नहीं मिली। पैकर रजिस्ट्रेशन भी नहीं मिला। इसके चलते इस स्टोर पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। नोटिस जारी, जुर्माना लगाया इसी तरह पोलीविक्ट्री आउटलेट पर मिक्चर नमकीन, गजक और मठरी के पैकेटों पर और महल रोड जगतपुरा आउटलेट पर मिठाई के पैकेटों पर जरूरी जानकारी नहीं थी, जिसके बाद दोनों संस्थाओं को नोटिस जारी किया। इसके अलावा टीम ने निर्माण नगर अजमेर रोड स्थित अरहम स्वीट्स पर भी विजीट की। यहां पैकर पंजीकरण और पैकेटों पर आवश्यक घोषणाएं नहीं होने पर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया।