जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके में बदमाश दिनदहाड़े 20 लाख रुपए से भरा बैग उठाकर फरार हो गए। पीड़ित युवक स्कूटी खड़ी कर कचौरी खा रहा था, तभी स्कूटी सवार दो बदमाश स्कूटर के पायदान पर रखा कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे नाहरगढ़ इलाके की है। पीड़ित की शिकायत पर नाहरगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। सिरोही निवासी पीड़ित, चंपालाल(50) जयपुर में कपड़ा व्यापारी के यहां कलेक्शन का काम करता है। चांदपोल में टिक्की वालों के रास्ते में सेठ के यहां रहता है। पहले देखिए वारदात के PHOTOS… रेकी कर वारदात को दिया अंजाम नाहरगढ़ थानाधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि चंपालाल माणक चौक क्षेत्र से लेकर नाहरगढ़ थाना इलाके तक कलेक्शन का काम करता है। वारदात वाली जगह पर भी उसे कलेक्शन करना था। इसी दौरान वह कचौरी खाने के लिए रुका और 20 लाख रुपए से भरा बैग स्कूटी के आगे रख दिया। आरोप है कि पहले से रेकी कर रहे स्कूटी सवार दो बदमाश मौका देखकर बैग उठाकर फरार हो गए। आरोपियों ने वारदात के वक्त हेलमेट लगा रखा था। इसलिए सीसीटीवी में उनके चेहरे साफ नजर नहीं आए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास के इलाके में नाकाबंदी करवाई। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। --- ये खबर भी पढ़ें… 20 लाख की ज्वेलरी लेकर भागी युवती, VIDEO:ज्वेलर ने 500 मीटर दौड़ाकर पकड़ा, बोली-मुझे जेल जाना है, इसलिए लूट की जयपुर में ज्वेलरी शॉप से युवती सोने की अंगूठी से भरा बॉक्स लेकर भाग गई। बॉक्स में 20 लाख रुपए की कीमत की 25 अंगुठियां थीं। युवती अंगूठी खरीदने के बहाने शॉप पर पहुंची। दुकानदार ने अंगूठी का बॉक्स उसको दे दिया। (पूरी खबर पढ़ें)