जयपुर के अलग-अलग इलाकों में लोग सड़क और जलभराव जैसी समस्याओं से परेशान हैं। लोग दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। इनमें से कुछ समस्याओं का समाधान भी हुआ है। आइए जानते हैं, कहां लोगों को राहत मिली और किन इलाकों में अब भी समस्याएं बनी हुई हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को मिली राहत... पार्षद सीपी कुमावत बने आज के 'पब्लिक के स्टार' विधानसभा रोड, कृष्णा नगर से अशोक ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट 24 घंटे जलती रहती है। इससे बिजली की बर्बादी हो रही थी। पार्षद सीपी कुमावत ने इस समस्या का समाधान करवाया। इसके लिए उन्हें आज का 'पब्लिक के स्टार' चुना गया। वार्ड 17 में टूटे सीवर के ढक्कन की समस्या हुई दूर झोटवाड़ा से उमेश कुमार कटारिया ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वार्ड नंबर 17 में सीवर का ढक्कन पूरी तरह टूटा हुआ है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। अब इस समस्या का समाधान हो गया है और लोगों को राहत मिली है। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान का इंतजार... शेखपुरा चौराहे पर सड़कों की हालत खराब शेखपुरा चौराहे से शक्ति सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़कों की हालत बहुत खराब है। सड़कें खराब होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से बनी इस समस्या से क्षेत्रवासी परेशान हैं। कृष्णा वाटिका रोड पर जलभराव से परेशानी बसंत विहार बी, कृष्णा वाटिका रोड से घनश्याम शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। जलभराव के कारण क्षेत्रवासियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. 'भास्कर समाधान' से बदलाव:प्रतिभा शर्मा बनीं 'पब्लिक की स्टार', बाइक चोर पकड़ा, सीवरेज की समस्या हुई दूर 2.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 3.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 4.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 5.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 6. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 7.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 9.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें 10.जयपुर शहर में कचरे के ढेर, चोक सीवर और जलभराव:'भास्कर समाधान' की पहल से जागा प्रशासन, दशरथ सिंह बने 'पब्लिक के स्टार'