जयपुर शहर में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन अब इन शिकायतों पर कार्रवाई भी तेजी से होती नजर आ रही है। भास्कर समाधान सेगमेंट आमजन और प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी बनकर उभरा है, जहां लोग अपनी समस्याएं खुलकर साझा कर रहे हैं और जिम्मेदार विभागों तक सीधे संदेश पहुंच रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों से जलभराव, कचरा, सीवरेज और सफाई व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। इन समस्याओं ने जहां लोगों की दैनिक जिंदगी को प्रभावित किया, वहीं बदबू, गंदगी और आवागमन में परेशानी जैसी स्थितियां भी पैदा हुईं। हालांकि, शिकायतें उठने के बाद कई मामलों में विभागों ने सक्रियता दिखाते हुए समाधान भी कराया, जिससे लोगों को राहत मिली और इस पहल पर भरोसा और मजबूत हुआ है। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। जयसिंहपुरा खोर में सड़क पर जलभराव
सोहनलाल सैनी ने पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क पर पानी जमा रहता है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। सूरजपोल बाजार में 8 दिन से कचरा जमा
अली अजहर ने पोस्ट किया कि उनके क्षेत्र में पिछले 8 दिनों से कचरा जमा है और नियमित सफाई नहीं हो रही। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी समाधान नहीं हुआ। वैशाली नगर में रास्ते पर कचरे का ढ़ेर
गंगा पथ से राम गुप्ता ने बताया कि रास्ते में काफी ज्यादा कचरा जमा है, जिसे हटाने की जरूरत है। इससे आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। मालवीय नगर में 15 दिन से सीवरेज समस्या
हिमानी जॉली ने पोस्ट किया कि प्रधान मार्ग, मालवीय नगर में पिछले 15 दिनों से सीवरेज की समस्या बनी हुई है। गंदा पानी और बदबू से लोग परेशान हैं। शास्त्री नगर में रोड लाइट हुई ठीक
गुप्ता ने पोस्ट किया था कि उनके क्षेत्र में 15 दिनों से रोड लाइट खराब थी। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने लाइट को ठीक करवा दिया, जिससे क्षेत्र में रोशनी बहाल हुई। लालकोठी में पार्क की समस्याएं सुलझीं
प्रियंका ने पोस्ट किया था कि उनके क्षेत्र के पार्क में झूले टूटे हुए थे और लाइट भी बंद थी। शिकायत के बाद झूलों को ठीक किया गया और लाइट भी दुरुस्त की गई, जिससे पार्क फिर से उपयोग के लायक बन गया। आज के पब्लिक के स्टार: राहुल अग्रवाल
लालकोठी क्षेत्र में पार्क से जुड़ी समस्याओं के समाधान में राहुल अग्रवाल ने अहम भूमिका निभाई। शिकायत सामने आने के बाद उन्होंने संबंधित टीम से समन्वय कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करवाई, जिससे झूले और लाइट दोनों को ठीक किया गया और लोगों को राहत मिली। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान का असर, जयपुर में स्ट्रीट लाइटें हुई ठीक:शहर में सीवर और कचरे की समस्या बरकरार; रूपाराम बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.भास्कर समाधान का असर जयपुर में गंदगी-सीवर की समस्याएं उजागर:शहर के कई इलाकों में सफाई से मिली राहत; कुसुम यादव फिर बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 3.भास्कर समाधान में उजागर हुई जयपुर की हकीकत:गंगापोल में कचरा-सीवर से लोग बेहाल, हरनाथपुरा की सड़कें बनीं मुसीबत; मनोज मुदगल फिर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.भास्कर समाधान में उजागर हुई शहर की दुर्दशा:न्यू सांगानेर रोड और झोटवाड़ा में जनता परेशान, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.भास्कर समाधान का असर, जिम्मेदारों तक पहुंचीं शहर की समस्याएं:कई इलाकों में मिली राहत; कुसुम यादव बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 6.भास्कर-समाधान का असर, जयपुर में गंदे पानी की समस्या दूर:शहरभर से उठीं गंदगी, कुसुम यादव बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 7.भास्कर समाधान का असर, मानसरोवर में पाइपलाइन ठीक हुई:जयपुर में जाम नालियां-सड़कें बनीं बड़ी समस्या, हिमांशु शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.बसों में भीड़ से बढ़ी परेशानी, सांगानेर में सीवर ओवरफ्लो:कार्रवाई से कुछ इलाकों में राहत, लोकेश कुमावत बने 'स्टार ऑफिसर' 9.भास्कर समाधान से कनकपुरा में स्ट्रीट लाइट हुई ठीक:जयपुर में खुले सीवर-चैम्बर की समस्याएं उजागर; हिमांशु शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.जयपुर में सड़क, कचरा और पब्लिक टॉयलेट के हालात खराब:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद हुई कार्रवाई; लोकेश कुमावत बने ‘स्टार ऑफिसर’