राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए 'म्यूल हंटर ऑपरेशन' के तहत जयपुर वेस्ट पुलिस ने रेड की कार्रवाई की। पुलिस टीमों ने दबिश देकर साइबर क्राइम से जुड़े 23 क्रिमिनर्ल्स को अरेस्ट किया। पुलिस की ओर से 9 केस दर्ज कर साइबर क्राइम से जुड़े विभिन्न गिरोह में शामिल क्रिमिनर्ल्स के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया- पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए म्यूल हंटर अभियान के तहत जयपुर वेस्ट जिले में साइबर क्रिमिनर्ल्स के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस टीम की ओर से दबिश देकर 23 साइबर क्रिमिनर्ल्स को अरेस्ट किया गया। गिरफ्तार आरोपी मुख्य रूप से वे लोग है जो फेक या म्यूल बैंक अकाउंट्स के जरिए साइबर फ्रॉड की रकम का लेन-देन कर रहे थे। पकड़े आरोपी विभिन्न गिरोह के लिए बैंक अकाउंट्स उपलब्ध करवाकर अवैध रकम को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम करते थे। 40 लाख के मोबाइल रिकवर जयपुर वेस्ट पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल व अन्य विभिन्न तकनीकी सहायता से गुम हुए 212 मोबाइल ट्रेस कर रिकवर किए है। रिकवर किए मोबाइल की कीमत करीब 40 लाख रुपए है। परिवादियों को उनके गुम हुए मोबाइल रिकवर कर लौटाए गए है। 1.34 करोड़ रुपए रिकवर जनवरी से अप्रैल महीने तक साइबर फ्रॉड की कुल 3.90 करोड़ रुपए साइबर क्रिमिनर्ल्स के बैंक अकाउंट्स में होल्ड करवाए गए। इसके साथ ही 1.34 करोड़ रुपए रिकवर कर वापस रिफंड करवाए गए। 50 से ज्यादा म्यूल अकाउंट मिले। जिन पर करीब एनसीआरपी पोर्टल पर 125 से ज्यादा शिकायतें मिली। जांच में उन अकाउंट्स में 35 करोड़ से ज्यादा साइबर फ्रॉड के सबूत मिले। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में साइबर फ्रॉड में यूज उपकरण व कैश जब्त किया है।