जयपुर में एक 26 साल की युवती ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के खिलाफ ब्लैकमेल करने और धमकाने का मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि एक्स बॉयफ्रेंड युवती को उसके प्राइवेट फोटोज वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती की शादी के रिश्ते नहीं होने दे रहा और दोबारा दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। थानाधिकारी ने बताया कि जयपुर की रहने वाली 26 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि एक ही समाज के होने के कारण आरोपी से उसकी जान-पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। करीब 4-5 साल से उसकी दोस्ती के दौरान मिलना-जुलना व बातचीत होती रहती थी। आरोपी से 2023 में उसकी दोस्ती टूट गई और बातचीत बंद हो गई थी। पिछले 3 साल से दे रहा धमकी पिछले 3 साल से बातचीत बंद करने को लेकर आरोपी कॉल कर धमकाने लगा। प्राइवेट फोटोज को वायरल करने की धमकी देने लगा। ब्लैकमेल कर दोबारा दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा। शादी की बात होने पर लड़के वालों से कॉन्टैक्ट कर उसका रिश्ता तुड़वाता है। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर और रिश्ता तड़वाने से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मंगलवार शाम मामला दर्ज कराया।