जयपुर में हिप्नोटाइज कर एक महिला से लूट का मामला सामने आया है। वह जॉब पर जाने के लिए घर से निकली थी। तीन बदमाशों ने परिवार पर संकट आने की कहकर महिला को वश में किया। सम्मोहित कर उसके पहने सोने के गहने उतारकर लूट ले गए। श्याम नगर थाने में पीड़ित महिला ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। ASI गोपाल चन्द ने बताया- लूट की वारदात करणी विहार के हीरानगर-ए निवासी 60 साल की महिला के साथ हुई। वह रोजाना की तरह जॉब पर जाने के लिए सुबह करीब 7 बजे घर से निकली थी। 200 फीट चौराहे पर बस स्टेंड पर खड़ी होकर बस का इंतजार कर रही थी। घर में कष्ट आने की बात कही आरोप है कि इसी दौरान मोबाइल पर बात करते हुए एक लड़का आया। उसकी तरफ देखकर घर पर कष्ट आने की बात कही। ये चुनते ही चौंक कर महिला के पूछने पर उसने उसके परिवार की डिटेल देना शुरु कर दी। परिवार के बारे में सही बताने पर वह उसके विश्वास में आ गई। दो साथियों के साथ मिलकर लूटा बातों में उलझाकर शातिर बदमाश बस स्टेंड से कुछ दूरी पर महिला को ले गया। वहां उसके दो साथी और मिल गए। बदमाशों ने घर पर बहुत बड़ा संकट आने के साथ ही बड़े बेटे की मौत होने की कहा। समाधान की कहने पर बदमाशों ने महिला को हिप्नोटाइज कर लिया। वश में होने पर हाथ में एक पत्ता रखकर उसमें पहने हुए गहने रखने के लिए कहा। सम्मोहन में फंसकर बदमाशों के कहे अनुसार उसने सोने का मंगलसूत्र, कानों की बाली और अंगूठी उतारकर हाथ पर रखे पत्ते पर रख दिए। कुछ ही देर में आंखें बंद होते ही बदमाश सोने के गहने लूटकर फरार हो गए। महज 5 मिनट बाद आंख खुलने पर गहने गायब थे। बेहोश होने से सड़क पर गिरी सम्मोहन टूटने पर महिला बेहोश होकर रोड पर गिर गई। राहगीरों के संभालने पर कुछ देर में महिला को होश आया। घर पहुंचकर पीड़ित महिला ने परिजनों को आपबीती सुनाई। श्याम नगर थाने में मंगलवार शाम बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ ही बदमाशों की तलाश कर रही है।