जैसलमेर के आर्मी कैंट में कोबरा सांप आने से हड़कंप मच गया। रेवत सिंह की ढाणी स्थित आर्मी कैंट में कोबरा सांप आ गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने अपने अधिकारियों को बताया और रेस्क्यू के लिए स्नैक कैचर को बुलाया। स्नेक कैचर साहिल खान ने सावधानीपूर्वक कड़ी मशक्कत के बाद इस जहरीले कोबरा को काबू में किया। साहिल ने कोबरा प्रजाति के सांप को रेस्क्यू किया। सफल रेस्क्यू के बाद कोबरा को सुरक्षित तरीके से कैंट इलाके से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। फन फैलाए बैठा था सांप जानकारी के अनुसार सोमवार रात सेना के मुख्य द्वार के पास एक जवान पहरा दे रहा था। इसी दौरान पास ही तैनात संतरी की नजर गेट पर पड़ी। संतरी ने ड्यूटी पर तैनात जवान को अलर्ट किया, जिससे जवान समय रहते पीछे हट गया और उसकी जान बच गई। स्नैक कैचर ने किया रेस्क्यू जवान ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। सेना के अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल स्थानीय स्नेक कैचर को मौके पर बुलाया। जब तक रेस्क्यू टीम पहुंची, जवान पूरी मुस्तैदी के साथ सांप की गतिविधियों पर नजर बनाए रहे ताकि वह रिहायशी बैरकों की तरफ न जा सके। सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर ने सावधानीपूर्वक भारी मशक्कत के बाद इस जहरीले कोबरा को काबू में किया। रेस्क्यू के दौरान सांप का आक्रामक रूप देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए। सफल रेस्क्यू के बाद कोबरा को सुरक्षित तरीके से कैंट इलाके से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। सेना के जवानों की इस सतर्कता और जीव रक्षा के प्रति उनके समर्पण की हर तरफ सराहना हो रही है।