जैसलमेर में 1100 मीटर केबल चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। शहर के एयरफोर्स चौराहे पर पांच दिन पहले यह चोरी हुई थी। पुलिस ने चोरी के 5 आरोपियों को उनकी टैक्सी समेत पकड़ लिया। शहर कोतवाल प्रेमाराम विश्नोई ने बताया- यार मोहम्मद पुत्र हसन खान (निवासी भांगू का गांव, हाल दुकानदार एयरफोर्स चौराहा) ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यार मोहम्मद ने रिपोर्ट में बताया- मेरी 'आर्यन ट्रेडर्स' नाम से दुकान है और इसका गोदाम राणीसर कॉलोनी में जम्वेश्वर टेंट हाउस के पास है। इस गोदाम में 8 एमएम की करीब 800 मीटर नई केबल और 300 मीटर पुरानी केबल रखी हुई थी। 10 अक्टूबर की रात चोरों ने गोदाम को निशाना बनाया और सारी केबल चुरा लीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। CCTV व तकनिकी मदद से पकड़ा चोरों को मामले की जांच के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम की कमान थानाधिकारी प्रेमाराम को सौंपी गई। पुलिस टीम ने तकनीक, सीसीटीवी फुटेज और इन्टेलिजेंस का इस्तेमाल करते हुए चोरों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर टीम ने तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसराज उर्फ जसु माली (निवासी गीता आश्रम कच्ची बस्ती), अर्जुन पुत्र सवाईराम (निवासी गीता आश्रम कच्ची बस्ती) और हजारीाराम पुत्र छगनाराम (निवासी राणीसर कॉलोनी) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर गोदाम से चोरी की गई पूरी केबल और वारदात में इस्तेमाल की गई थ्री व्हीलर टैक्सी को भी जब्त कर लिया है। ये रहे पुलिस टीम में शामिल इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी प्रेमाराम के अलावा कालुराम (हैडकानि), मनोहरराम, धारासिंह, घमणडाराम, मामराज, धर्मेन्द्र प्रसाद, राजेंन्द्र कुमार और अभिषेक शामिल रहे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए मामले में जांच कर रही है।