दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त एसी कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे आरक्षित सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 22491/22492 जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी और एक थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच अस्थाई रूप से जोड़ा जा रहा है। यह व्यवस्था जोधपुर से 16 जुलाई से 31 जुलाई तक और दिल्ली से 17 जुलाई से 1 अगस्त तक लागू रहेगी। लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 11 ट्रिप का विस्तार रेलवे प्रशासन की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में 11 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार गाडी संख्या 05045/05046, लालकुआं - राजकोट- लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में लालकुआं से 19 जुलाई से 27 सितंबर तक (11 ट्रिप) एवं राजकोट से 20 जुलाई से 28 सितंबर तक (11 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है। ट्रेन के संचालन का समय और ठहराव यथावत रहेगा। ब्लॉक कार्य स्थगित हो जाने से जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा री-स्टोर रहेगी उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा डेगाना -फुलेरा रेललाइन के सांभर लेक स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए ग्रीडर लॉन्चिंग कार्य के लिए लिया जाने वाला ब्लॉक कार्य स्थगित हो जाने के कारण जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा रीस्टोर रहेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार गाड़ी संख्या 12467, जैसलमेर - जयपुर ट्रेन 19 जुलाई को जैसलमेर से अपने निर्धारित समय एवं संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी।