दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। गुरुवार को जोधपुर-गोरखपुर और बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेनें रवाना होंगी। इन रेल सेवाओं से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की ओर जाने वाली सवारियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि फेस्टिवल सीजन में ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए जोधपुर मंडल से अलग-अलग त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई की जा रही है। जानें स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल ट्रेन संख्या 04829 - जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन गुरुवार को जोधपुर से शाम 4.15 बजे रवाना होकर अगले दिन (शुक्रवार) शाम 8.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार- यह ट्रेन 26 नवंबर तक हर गुरुवार को संचालित होगी। इस ट्रेन का मेड़ता रोड, डेगाना, डीडवाना, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली, गोंडा और बस्ती सहित अलग-अलग स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित है। ट्रेन संख्या 04811- बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन गुरुवार को बाड़मेर से सुबह 4.15 बजे रवाना होकर अगले दिन (शुक्रवार) सुबह 4:10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इस रेलगाड़ी का संचालन 30 नवंबर तक बाड़मेर से हर सोमवार और गुरुवार को निर्धारित है। इस ट्रेन का बालोतरा, समदड़ी, लूनी, जोधपुर, मेड़ता रोड,नागौर, बीकानेर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, बठिंडा, अंबाला और सहारनपुर सहित अलग-अलग स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। दुदिया, दुंदाड़ा और समदड़ी में निर्माण कार्यों से शुक्रवार को दो ट्रेनें आंशिक रद्द उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में समदड़ी-लूनी रेलखंड पर दुदिया और दुंदाड़ा स्टेशन यार्ड में सबवे निर्माण तथा समदड़ी स्टेशन यार्ड में फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते 23 अक्टूबर को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके तहत दो रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, जबकि दो रेल सेवाएं परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि निर्माण कार्यों के कारण इन ट्रेनों के संचालन में यह बदलाव किया जा रहा है। ये ट्रेनों शुक्रवार को रहेंगी प्रभावित