जैसलमेर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शनिवार को दिन और रात के तापमान में 2-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को तेज धूप और गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि, दिन का तापमान अब भी सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। शनिवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के बावजूद दिन का पारा सामान्य से 1.4 डिग्री और रात का तापमान 0.5 डिग्री ज्यादा रहा। दिन में गर्मी, रात में ठंडक शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दिन और रात के मौसम में अंतर देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, वहीं शाम ढलने के बाद मौसम सुहावना हो जाता है। बदलते मौसम के बीच लोगों को सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। अगले चार दिन बारिश के आसार नहीं मौसम विभाग के अनुसार, आगामी चार दिनों तक जैसलमेर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। दिन में धूप खिली रहने से गर्मी का असर बना रह सकता है। बदलते मौसम को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। पर्याप्त पानी पीने और मौसम के हिसाब से दिनचर्या रखने से गर्मी के प्रभाव से बचा जा सकता है।