पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर जालोर जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्याशियों की लिस्ट कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को दोपहर करीब 2.30 बजे जारी की गई। भाजपा ने गुरुवार रात कांग्रेस से एक दिन पहले ही अपनी सूची जारी कर दी थी। अब कांग्रेस की सूची आने के बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होगी। संतोष कंवर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष, पहले रह चुकी हैं प्रधान जालोर जिला परिषद के वार्ड 35 से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर वर्तमान में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष हैं। वह पहले प्रधान भी रह चुकी हैं। उनके ससुर उमसिंह कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। राजनीतिक अनुभव और पारिवारिक पृष्ठभूमि के चलते संतोष कंवर को महिला जिला प्रमुख पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वार्ड 15 से संगीता देवी भी जिला प्रमुख पद की दावेदार जिला परिषद के वार्ड 15 से संगीता देवी कांग्रेस प्रत्याशी हैं। वह प्रवीण कुमार सरनाऊ की पत्नी हैं। उनके पति पिछली बार भी जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं और युवा कांग्रेस नेता हैं। संगीता देवी और संतोष कंवर दोनों को महिला जिला प्रमुख पद के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है। जालोर जिला परिषद के प्रत्याशियों की सूची जालोर पंचायत समिति सदस्य पद के 23 प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट जारी पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत जालोर कांग्रेस कमेटी ने जालोर पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 23 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट जारी कि हैं। पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई हैं। जालोर में इन बड़े शहर को भी मिला मौका जालोर प्रधान के लिए वार्ड- 13 से हेमंत कंवर पत्नी प्रदीप सिंह सियाणा, पति-पत्नी दोनों प्रधान रहे चुके हैं। हेमंत कंवर पहले सरपंच भी रह चुकी हैं। प्रदीप सिंह जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य रहे चुके हैं। इनके ससुर गणपत सिंह सियाणा जालोर जिला प्रमुख रहे चुके, वार्ड-5 से मुन्ना कंवर पत्नी लालसिह धानपुर, पति कांग्रेस प्रदेश के महा सचिव व कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष और जालोर ग्रेनाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जालोर पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशियों की सूची