जालोर में परिवार के साथ ननिहाल आई 9 साल की बच्ची का शव घर के पास कुएं में मिला। मामा की शादी की खुशियों के बीच बच्ची एक दिन पहले लापता हो गई थी। सूचना के बाद मंगलवार रात को शव को पुलिस ने बाहर निकाला। ननिहाल में आई थी शादी देखने जानकारी के अनुसार पाली जिले की रहने वाली बच्ची अपनी मां के साथ जालोर में ननिहाल मामा की शादी में आई थी। खुशियों के माहौल के बीच 20 अप्रैल की देर रात बच्ची अचानक लापता हो गई। 24 घंटे बाद कुएं में मिला शव परिजनों ने पूरी रात और अगले दिन बच्ची की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। हार मानकर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। तलाश के दौरान मंगलवार रात (21 अप्रैल) को शादी वाले घर से महज 100 फीट की दूरी पर स्थित एक सूखे कुएं में बच्ची का शव दिखाई दिया। पुलिस और सिविल डिफेंस ने किया रेस्क्यू घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। रात का समय होने के कारण सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया। भारी मशक्कत के बाद रात करीब 8:30 बजे मासूम के शव को कुएं से बाहर निकाला जा सका। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। आज (बुधवार) मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस की जांच जारी थानाधिकारी ने बताया - प्राथमिक जांच में मामला हादसा ही लग रहा हैं। लेकिन परिजनों की रिपोर्ट पर मामले की जांच की जाएगी। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं और गांव में शोक सन्नाटा पसरा हुआ है।