जालोर में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को जिला परिषद और 7 पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए मतदान होगा। वोटिंग के लिए 843 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को जिला मुख्यालय से पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री और मतपेटियां देकर रवाना किया गया। मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए 66 अति संवेदनशील बूथों पर एक एएसआई सहित 5 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जिनमें 2 जवान हथियारबंद होंगे। 834 बूथों पर मतदान, 66 अति संवेदनशील जालोर जिले की 14 पंचायत समितियों में से दूसरे चरण में 7 पंचायत समितियों- जालोर, उम्मेदाबाद, आहोर, भाद्राजून, सायला, भीनमाल और जसवंतपुरा में मतदान होगा। इसके लिए कुल 843 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जसवंतपुरा में 7 सहायक मतदान केंद्र और आहोर व भाद्राजून में एक-एक सहायक मतदान केंद्र निर्धारित किया गया है। इन 7 पंचायत समितियों में 66 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। जालोर एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया - सामान्य बूथ पर एक एएसआई सहित 3 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं, अति संवेदनशील बूथों पर एक एएसआई सहित 5 जवानों का स्टाफ रहेगा, जिनमें 2 जवान हथियारबंद होंगे। 30 अक्टूबर को पंच-सरपंच का होगा चुनाव बुधवार को जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। वहीं, सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन विभाग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की हैं। तीसरे चरण में 3 नवंबर को जिला परिषद के चुनाव होंगे, जबकि 5 नवंबर को सांचौर, चितलवाना, सरवाना और भादरूणा में सरपंच व उपसरपंच के चुनाव होंगे। वहीं, चौथे चरण में 14 नवंबर को जिला परिषद के चुनाव होंगे। इसके बाद 16 नवंबर को रानीवाड़ा, बागोड़ा और सरनाऊ में चुनाव कराए जाएंगे। इन वार्ड में होगे दूसरे चरण के जिला परिषद के चुनाव