डीडवाना-कुचामन जिले की जसवंतगढ़ थाना पुलिस ने 5 साल से फरार एक स्थाई वारंटी को गुजरात के अहमदाबाद में पकड़ा है। आरोपी रामस्वरूप के खिलाफ लाडनूं एसीजेएम कोर्ट में केस चल रहा था, जिसमें स्थाई वारंट जारी हुआ था। गिरफ्तारी के बाद रामस्वरूप को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में डीडवाना जिला जेल भेजने का आदेश दिया। एसपी डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। जसवंतगढ़ थानाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी मदद से आरोपी को अहमदाबाद से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, रामस्वरूप (35) पुत्र रीडमलराम, निवासी कलवाणी, थाना डीडवाना, कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। इसी वजह से उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था।