झालावाड़ में करवा चौथ पर्व को लेकर बाजार सज गए हैं। त्योहार नजदीक आते ही शहर और जिलेभर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सुहागिन महिलाओं ने पर्व की तैयारियां और खरीदारी शुरू कर दी है। गढ़ परिसर, सराफा बाजार, सीमेंट रोड, मंगलपुरा, बस स्टैंड और मोटर गेराज इलाके में अस्थाई और स्थाई दुकानों पर करवा, पूजा सामग्री, रंग-बिरंगी चूड़ियां, मेहंदी, साड़ियां और श्रृंगार की वस्तुएं मिल रही हैं। मिट्टी के करवे और थालियां भी सुंदर तरीके से सजाकर बेची जा रही हैं। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए यह व्रत रखती हैं। इस दिन सोलह श्रृंगार और पूजा का खास महत्व होता है। महिलाओं में करवा चौथ को लेकर काफी उत्साह है। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें आकर्षक तरीके से सजाई हैं। बाजारों में बढ़ती भीड़ से व्यापारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है। जिले में यह व्रत 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।