झालावाड़ में कोतवाली थाना पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 7 ग्राम 986 मिलीग्राम स्मैक जब्त हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में टीम बनी। टीम शहर में गश्त कर रही थी। ईदगाह रोड पर तांबे की खान के पास संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर यह कार्रवाई हुई। पुलिस ने मौके से रईस कुरैशी (42) निवासी कसाई मोहल्ला, झालावाड़ को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 7 ग्राम 986 मिलीग्राम स्मैक मिली। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त और तस्करी नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा, सब इंस्पेक्टर राम सिंह, एएसआई भगवान सिंह, हेड कॉन्स्टेबल राजेश स्वामी, कॉन्स्टेबल सत्येंद्र और अंकुश इस टीम में शामिल थे।