झालावाड़ में पंचायत समिति सदस्य चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन पूरे होने के बाद शनिवार को दूसरे चरण के लिए मिले नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच में चार पंचायत समितियों में कुल 148 नामांकन रद्द कर दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि बकानी, झालरापाटन, खानपुर और पिड़ावा पंचायत समितियों के नामांकन की जांच की गई थी। बकानी में 30, झालरापाटन में 36, खानपुर में 29 और पिड़ावा में 53 नामांकन अस्वीकृत हुए। पिड़ावा में सबसे ज्यादा 53 नामांकन रद्द हुए। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी का समय खत्म होते ही चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। नाम वापसी के बाद चुनावी हलचल तेज होने की उम्मीद है।