राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में सरपंच पद के लिए मतदान संपन्न हो गया। अब मतगणना की जा रही है। शनिवार को पहले चरण में 16 जिलों के 104 पंचायत समितियों के ग्राम पंचायत में चुनाव हुआ है। झालावाड़ जिले की 4 पंचायत समितियों की 128 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। अकलेरा, भवानीमंडी, मनोहरथाना और डग पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में सरपंच के लिए कुल 747 उम्मीदवार मैदान में थे। ये नतीजे आप दैनिक भास्कर न्यूज एप पर लाइव देख सकते हैं। नतीजे देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।